सोहागपुर | धर्म की शक्ति अपरंपार है मनुष्य जीवन में जितना धर्म का पालन करता है जीवन उतना ही उच्च बनता है जो धर्म भीरु हैं उनके समक्ष देवता भी नतमस्तक होते हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर पापियों के अत्याचार बढ़े हैं उनका अंत करने के लिए भगवान ने अवतार लिया है। यह बात शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित देनवा गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता के चौथे दिन शनिवार को व्यास गादी से कथावाचक वेद प्रकाश जी महाराज ने कहीं कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया प्रांगण हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गुंजायमान हो उठा भक्तों ने नाच-गाकर तालियां बजाएं और भगवान का जन्मोत्सव मनाया आयोजक बाल पुरी गोस्वामी ने बताया संगीत में भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक चलती है उसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। मंच पर पहली बार दिखा भारत माता का चित्र अक्सर भागवत कथा के आयोजन में मंच पर भगवान आदि के चित्र सजाए जाते हैं लेकिन उक्त भागवत कथा में पहली बार मंच पर भारत माता के चित्र को सजाया गया है एवं उनकी आरती भी की जा रही है।