पुलिस ने मनचले का सरेराह निकाला जुलूस
सोहागपुर| सेमरीहरचंद निवासी विजेंद्र मीना का पुलिस ने जुलूस निकाला। वह एक युवती से छेड़खानी कर रहा था। युवती के विवाह में रोड़ा अटका रहा था। टीआई टी सप्रे ने बताया फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। फरियादी ने कहा आरोपी फरियादी की बहन को जबरन शादी के लिए धमकाता है। 10 मार्च को सुबह 8.30 बजे कंप्यूटर कोचिंग से आते समय आराेपी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और छेड़खानी की कोशिश की। अारोपी जाते वक्त बोला अगर किसी को बताया तो परिवार सहित खत्म कर दूंगा। युवती ने बताया आरोपी उसकी बहन की शादी नहीं होने दे रहा है।
वह लड़के वालों को गलत जानकारी देकर संबंध तुड़वा देता है। पुलिस ने सरेराह आरोपी का पैदल मार्च निकालकर मजनुओं को चेतावनी दी।