सोहागपुर| 26 अप्रैल से 17 मई तक ज्ञान सागर इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। 20 दिनों के इस कैंप में बच्चों ने हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग, डांस आदि सीखें। समापन अवसर पर बच्चों ने 20 दिनों में जो कुछ सीखा उसका उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि बी एम ओ डॉ रेखा सिंह गौर ने समर कैंप की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मौजूद पालकों ने बच्चों को सिखाई गई गतिविधियों की प्रशंसा की प्राचार्य जयंती चौहान ने बताया कि करीब 200 बच्चों ने समर कैंप में हिस्सा लिया। एकेडमिक डायरेक्टर बी एस भदौरिया ने बच्चों के चहुंमुखी विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। समर कैंप इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। महज कागजी पढ़ाई से बच्चों में समुचित विकास संभव नहीं है। फिजिकल फिटनेस के लिए बच्चों के बीच गतिविधियां बेहद जरूरी है।