आईपीएल में सट्टा लिखते गिरफ्तार, मोबाइल सहित 10 हजार रुपए जब्त
पिपरिया| आईपीएल सट्टा लिखते हुए मंगलवारा पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया पीजी कॉलेज के पास आनंद मोबाइल शॉप से आनंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 हजार नकद और 3 मोबाइल जब्त किए हैं। केस तार सोहागपुर से भी जुड़े हंै। मामले में 5 लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनसे ये युवक जुड़ा है। पुलिस ने सट्टा एक्ट की कार्रवाई कर लोगों की तलाश शुरू कर दी।