भाजपा मंडल की बैठक कुर्मी भवन में कल
सुहेला| स्थानीय भाजपा मंडल की बैठक 19 मई को दोपहर 12 बजे कुर्मी भवन में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा एवं अन्य समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल पांडे उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष अदिति बघमार ने कार्यकारिणी, सभी मोर्चा पदाधिकारियों को उपस्थित होने की अपील की है।