पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी बचाने, पौधे लगाने का संदेश दिया

पानी बचाने, पौधे लगाने का संदेश दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला| समीपस्थ ग्राम बुड़गहन में जनमित्र कल्याण संस्था के बैनर तले पर्यावरण जन जागरण रैली निकाली गई। सरपंच मानेश्वरी साहू ने फीता काटकर रैली को रवाना किया। रैली में युवकों एवं महिलाओं ने पानी बचाओ, पेड़ बचाओ का नारा लगाते हुए पूरे गांव की गलियों का भ्रमण किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक लहरे सहित सदस्यों ने ग्रामवासियों से पौधे लगाने, पेड़ नहीं काटने, पानी बचाने व उसका सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी प्रकार खराब पानी एक पौधे में डालकर पेड़ तैयार करें ताकि गांव का आबोहवा व पर्यावरण शुद्ध रह सके।

खबरें और भी हैं...