पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माहभर से पानी की दिक्कत, अब हो रहा झगड़ा

माहभर से पानी की दिक्कत, अब हो रहा झगड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां से 4 किमी दूर स्थित करीब 700 की आबादी वाले ग्राम धोबनीडीह के लोग महीनेभर से गंभीर पेयजल व निस्तार की समस्या से जूझ रहे हैं।

यहां रोज पानी के लिए महिलाओं के बीच हाथापाई के हालात बनने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तीनों तालाब सूख गए हैं और आधा दर्जन हैंडपंपों में से केवल एक ही चल रहा है, जिसमें थोड़ी देर साफ पानी आने के बाद मटमैला व लाल पानी आने लगता है। जबकि गांव में लगे 15 से 20 निजी नलकूपों में भी 5 मिनट बाद पानी आना बंद हो जाता है। पीएचई विभाग के एसडीओ एसी देवांगन ने बताया कि वहां सर्वे किया गया था, पाइपलाइन विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है पर स्वीकृति नहीं मिली है। जहां तक नए बोर से पानी भरने का प्रश्न है तो विभाग द्वारा निस्तारी पानी देने का कोई प्रावधान नहीं है।

सुहेला. एकमात्र चल रहे हैंडपंप से पानी भरने लगी महिलाओं की भीड़।

ट्यूबवेल चालू करने से हो जाएगा निस्तारी का समाधान

ग्रामीणों ने शासन से गांव के लिए गर्मीभर के लिए कम से कम एक टैंकर पानी देने की मांग करते हुए कहा कि पीएचई विभाग द्वारा 4 महीने पहले पूरे गांव का सर्वे किया गया था। लेकिन न ही पाइपलाइन विस्तार हुआ और न ही गांव में पानी आया है। अलबत्ता गांव से 2 किमी दूर शासन ने पखवाड़ेभर पहले नया ट्यूबवेल खुदवाया था, जिसमें पर्याप्त पानी निकला है। यदि उससे ही चालू कर दिया जाता है तो निस्तारी समस्या दूर हो सकती है।

पानी की कमी के कारण बढ़ाई शादी की तारीख

ग्राम के मोती वर्मा एवं यशवंत वर्मा ने बताया कि पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए माधव वर्मा ने इस महीने होने वाले अपनी बेटी का विवाह जुलाई तक टाल दिया है। जबकि भुवनेश्वर व हनुमत वर्मा ने अपनी बेटियों की शादी के दौरान टैंकरों से पानी की व्यवस्था कर वैवाहिक कार्यक्रम निपटाया था।

खबरें और भी हैं...