सफाई व्यवस्था नहीं होने से नाराज पार्षद ने सीएम को भेजा ज्ञापन
सुजानगढ़ | पार्षद गणेश मंडावरिया ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वार्ड 40 में सफाई व्यवस्था सही करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि अनुसूचित जाति के आरक्षित वार्ड में नगर परिषद की ओर से सफाई की कोई संतोषजनक व्यवस्था नहीं की जा रही है। वार्ड में पिछले एक साल से कचरा उठाने के लिए ऑटो टीपर तक नहीं लगाए गए है तथा एक मात्र सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है। ज्ञापन में आयुक्त को निर्देश देने की मांग की गई है।