गुर्जरों को आरक्षण देने की मांग को लेकर की चर्चा
सुजानगढ़ | गुर्जर सहित पांच अन्य जातियों के आरक्षण आंदोलन को लेकर वीर गुर्जर नवयुवक मंडल शाखा व गाडिया लुहार विकास सेवा समिति की बैठक हुई। वीर गुर्जर नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर व गाडिय़ा लुहार विकास सेवा समिति अध्यक्ष रामनिवास गाडिया लुहार के सानिध्य में हुई बैठक में बताया गया कि गुर्जर समाज 2007 से लगातार आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा है और इसके लिए समाज के 72 लोगों ने कुर्बानी दी है। बैठक में सरकार से गुर्जर, रेबारी, बंजारा, गाडिय़ालुहार व गडरिया सहित पांच जातियों को ओबीसी में पांच प्रतिशत आरक्षण देने व गाडिया लुहार समाज से एकजुट होकर आरक्षण के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। रामनिवास गाडिय़ा, कालू गुर्जर, बंशीलाल गुर्जर, सांवरमल मौजूद थे।