पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • महिंद्रा ट्रैक्टर्स राजस्थान महोत्सव मनाया

महिंद्रा ट्रैक्टर्स राजस्थान महोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | तहसील के ग्राम छोटी कातर में महिंद्रा टेक्टर्स के स्थानीय डीलर विनायक ट्रैक्टर्स सुजानगढ़ के सौजन्य से महिंद्रा राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को महिंद्रा ट्रैक्टर्स, इम्प्लीमेंट एवं आधुनिक तकनीकी से लैस महिंद्रा युवो, अर्जुन, नोवो एवं जिवो सीरीज के ट्रैक्टर्स की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 20 एचपी एवं 24 एचपी जिवो ट्रैक्टर्स की लॉंचिंग बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल द्वारा की गई। कंपनी की और से किसानों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। कंपनी अधिकारी प्रशांत देवली, विश्व प्रतापसिंह तोमर, बीदासर प्रधान भंवरसिंह, कल्याणसिंह, जैसाराम सरपंच एवं अन्य लोग इस मौके पर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...