पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जय भीम सेना पूरे प्रदेश में 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

जय भीम सेना पूरे प्रदेश में 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयभीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजस धौलीपाल शनिवार को सुजानगढ़ आए। छापर रोड पर स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि वंचित दलित, आदिवासी, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक व गरीब पिछड़ों की सरकार में भागीदार सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना पूरे प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भीम सिंह कासनियां, प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल नायक एवं राष्ट्रीय सचिव युनस खान कोटवाल भी उपस्थित थे। इस दौरान नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मुराद खां को सेना का चूरू जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुराद खां का स्वागत किया।

जयभीम सेना के जिलाध्यक्ष खां का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजस।

खबरें और भी हैं...