खींवसर विधायक बेनीवाल को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग, ज्ञापन दिया
सरदारशहर | सुजानगढ़ तहसील के गांव रेड़ा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हवाई फायर करने के मामले की जांच करने व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल को उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग को लेकर सर्व समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि खींवसर विधायक बेनीवाल मूर्ति अनावरण समारोह में उपस्थित थे। उस समय फायरिंग होना राजनैतिक साजिश हो सकती है, जिसकी जांच करवाई जानी चाहिए। इसके अलावा बेनीवाल को उच्च स्तरीय सुरक्षा दी जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिप सदस्य बलदेव सहारण, पूर्व सरपंच महमूद खां, चीता सेना प्रदेशाध्यक्ष ओमकार बाली, वीर तेजा संगठन अध्यक्ष देवीलाल भाकर, राजेंद्र शर्मा, रामदेव पूनिया, हीरालाल भींचर, विक्रमसिंह राजपूत, पार्षद रीजवान सैयद आदि शामिल थे।