पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • वार्ड 36 में तीन माह से नहीं मिला राशन, डीलर नियुक्त करने की मांग

वार्ड 36 में तीन माह से नहीं मिला राशन, डीलर नियुक्त करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | वार्ड 36 की महिला उपभोक्ताओं ने सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया को ज्ञापन दिया व राशन डीलर नियुक्त करने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि मार्च से लेकर मई माह तक किसी भी प्रकार की राशन सामग्री उन्हें नहीं मिली है। वर्तमान डीलर के इस्तीफा दिए जाने के कारण उक्त स्थिति पैदा हुई है। ज्ञापन में वार्ड में नया राशन डीलर नियुक्त कर राशन सामग्री वितरण करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में पानादेवी, शांति देवी, मूलीदेवी, शारदा देवी, लिछमा, गोमती देवी एवं संता देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।

खबरें और भी हैं...