चूरू | जिले में 30 जून तक संचालित राजस्व लोक अदालत मंगलवार को 8 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर आयोजित होंगे। अभियान के नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि 22 मई को ग्राम पंचायत पीथीसर (चूरू), आसपालसर (सरदारशहर), शोभासर (सुजानगढ़), बालेरा (बीदासर), चैनपुरा छोटा व चैनपुरा बड़ा (राजगढ़) एवं ग्राम पंचायत कोहिणा (तारानगर) में राजस्व शिविर लगेंगे।