पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नगरपरिषद् के सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग

नगरपरिषद् के सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद् के सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सोमवार को वाल्मिकी समाज संघर्ष समिति की ओर से शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया तथा व एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।। ज्ञापन में बताया गया कि यदि राजस्थान सरकार समय रहते अंतिम तिथि तक संशोधित आदेश वाल्मीकि समाज के हित में जारी नहीं करती है, तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। संयोजक ओमप्रकाश ऑपरेटर, विजय कुमार ढ़ेणवाल, बीएल तेजस्वी, भंवरलाल मौजूद थे।

सुजानगढ़. एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए वाल्मीकि समाज।

बीदासर में वाल्मीकि समाज ने जुलूस निकाला

बीदासर. नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने जुलूस निकाला व ज्ञापन दिया। वे महेंद्र चौरड़िया स्टेडियम के पास एकत्रित हुए तथा वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम मनीषा लेघा व नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी मघराज डूडी को ज्ञापन दिया। एससी एसटी परिसंघ जिलाध्यक्ष राजेश लोहिया, पार्षद धर्मचंद लोहिया, परमानंद तेजस्वी, कुंभाराम, धनराज, भागीरथ शामिल थे।

खबरें और भी हैं...