सुजानगढ़ | न्यायालय परिसर में सोमवार को मनीष डागा की ओर से बनाए गए ट्यूबवैल व स्विच रूम का उद्घाटन एडीजे रामपाल जाट ने किया। विशिष्ट अतिथि सिविल न्यायाधीश विनय कुमार सोलंकी व सभापति सिकंदर अली खिलजी थे। दानदाता डागा परिवार के प्रतिनिधि बाबूलाल दूगड़ का अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरीशचंद्र पारीक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अभिभाषक संघ वरिष्ठ सदस्य रामसिंह, हेमंत शर्मा, भंवरलाल शर्मा, पूसाराम, सूर्यप्रकाश स्वामी, गोरधनलाल चौधरी, भंवरलाल जांगिड़, बजरंग सिंह, प्रेरक हेमंत शर्मा, प्रदीप तोदी, नरसाराम फलवाडिय़ा, गुलाम उपस्थित थे।