सुजानगढ़ | एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने सोमवार की गांधी बस्ती स्थित एक मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित बुगालिया वाटर सप्लाई प्लांट के निरीक्षण के दौरान आरओ प्लांट बंद मिला। इसके अलावा प्लांट के लाइसेंस सहित अन्य कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। प्लांट के गणेश बुगालिया ने बताया कि गांव गुलेरिया से पानी मंगवाया जाता है। प्लांट के पास किसी भी विभाग का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। एसडीएम के साथ आए बीसीएमओ डाॅ. भंवरलाल सर्वा, जलदाय विभाग जेईएन हरिओम, नायब तहसीलदार सहित मुकेश कुमार सोनी की टीम ने प्लांट से पानी के सेंपल भी लिए।