सुजानगढ़ | जोधपुर डिस्कॉम की ओर से क्षेत्र मंगलवार सुबह ढ़ाई घंटे बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। एईएन आरके प्रजापत ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात से साढ़े 9.30 बजे तक 132 केवी जीएसएस में रख-रखाव संबंधी कार्य किया जाएगा, जिसके चलते ग्रिड सब स्टेशन से जुड़े सभी 33 केवी व 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान 132 केवी जीएसएस सुजानगढ़ से जुड़े 33 केवी जीएसएस गुलेरिया, ओपीएच, ठरड़ा, छापर, गनोड़ा, गोपालपुरा, रणधीसर, लेड़ी गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।