पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग

हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजमे की टेबलेट का कहकर ट्रायल दवा खिलाने का मामला

भास्कर न्यूज | सुजानगढ़

जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में हाजमे की टेबलेट का कहकर ट्रायल दवा खिलाने से प्रभावित गांव ढिगारिया के एक युवक ने विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर के एसएचओ को पत्र प्रेषित कर हाॅस्पीटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सोहनलाल मेघवाल ने पत्र में लिखा कि गांव पालास के शेरसिंह ने उसे व भागूराम, कालूराम, ओमाराम, मूलाराम, बनवारीलाल, सांवरमल, हरजीराम मेघवाल निवासी ढिगारिया और धनेरु सहित अन्य ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जयपुर में एक अस्पताल में 15-20 मजदूरों की जरूरत है। हर मजदूर को प्रतिदिन के 500 रुपए व खाना दिया जाएगा। 18 अप्रैल को शेरसिंह उसे व दोनों गांव के अन्य 20 मजदूरों को बस से मालपाणी मल्टी स्पेशीलिटी हाॅस्पीटल, जयपुर ले गया। 19 अप्रैल को सुबह उन्हें खाना खिलाने के बाद हास्पिटल के डाक्टर ने सबको एक-एक गोली देकर कहा कि इससे उनका खाना पच जाएगा। गोली खाने वाले अन्य युवकों को उल्टी, पेटदर्द व अन्य शिकायत होने लगी। पत्र में बताया गया कि गांव आने के बाद अब तक सभी प्रभावित युवकों ने सांडवा, बीदासर व सुजानगढ़ के सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाया, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए है। पत्र में उल्लेख किया गया कि गांव के शेेरसिंह व विमल कुमार उनको धमका भी रहे हैं। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...