चूरू | राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर 19 मई को सुबह 10 बजे राजगढ़ में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11.30 बजे गांव चुम्बकीय गढ़ (राजगढ़) में शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद नायक श्योराम के परिजनों का सम्मान एवं उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। बाजौर 19 से 24 मई तक जिले में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेंगे तथा प्रतिदिन रात्रि विश्राम सर्किट हाउस चूरू में करेंगे। वे 24 मई को शाम 4.30 बजे सुजानगढ़ तहसील के गांव गुडावड़ी में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेकर शाम 7.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।