उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया की ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा न्याय आपके द्वार शिविर में गंभीरता से काम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने न्याय आपके द्वार शिविर के तहत विभागीय अधिकारियों से अब तक की प्रगति रिपोर्ट व योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लोगों को तुरन्त गैस कनेक्शन देने की बात कहीं। पशुपालन विभाग को पशुओं की बीमा के कार्यों को गंभीरता से लिए जाने व अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण करने, जोधपुर डिस्कॉम एक्सईएन को दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत ढ़ाणियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन देने, सौभाग्य योजना से सभी उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने व ढीले तार कसवाने के निर्देश दिए। पंचायत समिति के प्रगति प्रसार अधिकारी को प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत पट्टे बनवाने व श्रमिक कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। जोधपुर डिस्कॉम एक्सईएन डीसी शिवरान, तहसीलदार बृजेश कुमार मंगल, जलदाय विभाग ग्रामीण एईएन पीएस चाहर, पंचायत समिति पीईओ ताराचंद सारण, डिस्कॉम जेईएन आरके पूनिया, छापर से आत्माराम शर्मा व बीसीएमओ डाॅ.बीएल सर्वा उपस्थित थे।
सुजानगढ़, बैठक लेते हुए एसडीएम दीनदयाल।