पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज को नियुक्ति देने की मांग

सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज को नियुक्ति देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की ओर से नगर परिषद् में की जाने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर जमादारों व सभी सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। सेवानिवृत सफाई जमादार संपत टाक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में सरकार की ओर से वर्गीकरण के हिसाब से भर्ती लेने के फैसले का विरोध किया गया तथा सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज को नियुक्ति दिए जाने की मांग का प्रस्ताव लिया गया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से सफाई का कार्य करने वाले वाले सफाई कर्मचारियों के पूर्वज मेला प्रथा होने के समय से ही सफाई कार्य कर रहे है। यह वाल्मीकि समाज का पैतृक काम है, जो वह वर्षों से कर रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को लिया गया, तो समाज के लोग आंदोलन करेंगे। नोरतनमल सियोता, अनिल जमादार, मुन्नालाल शामिल थे।

चूरू. अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते वाल्मीकि समाज के लोग।

चूरू में वाल्मीकि समाज ने हक के लिए निकाला जुलूस

चूरू. स्वायत शासन विभाग की ओर से नगरपरिषद में हो रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर शुक्रवार को वाल्मीकि समाज ने जुलूस निकाला। बाद में कलेक्टर व सभापति को ज्ञापन दिया। नगरपरिषद में सभापति के चैंबर के आगे बैठे रहे। जुलूस के दौरान भर्ती को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कहा कि सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता दी जाए। समाज ने उक्त भर्ती में सामान्य वर्ग के आवेदन किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज को परंपरागत रूप से सफाई कर्मी भर्ती में प्राथमिकता दी जाती रही है। अब अगर इस भर्ती में बदलाव नहीं किया तो वे सहन नहीं करेंगे। सामान्य वर्ग के लोगों को वाल्मीकि समाज के अंडर में रखकर पहले प्रशिक्षण दिया जाए। उसके बाद ही उन्हें सफाईकर्मी बनाया जाए। गौरतलब है कि नगरपरिषद चूरू में 59 पदों के लिए हो रही भर्ती में 1031 आवेदन किए गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग 52, ओबीसी के 115 आवेदन आए है। बाकी अन्य है।

खबरें और भी हैं...