शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव आज
सुजानगढ़ | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन व नई कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को सुबह 10.15 बजे पंचायत समिति सभागार में होगा। चुनाव पर्यवेक्षक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद किलका, निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत बनवारीलाल कुल्हरि व प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार मीना की देखरेख में होंगे। बैठक में तहसील अध्यक्ष लिछमणराम नायक, तहसील मंत्री नागरमल गिंवारिया, रमेश पंवार, शीशपाल रिणवा, कालूसिंह राठौड़, चैनरूप चौधरी, अनिल पुरोहित, महेंद्र, मुकेश आदि उपस्थित थे।