ठेकेदार ने महिला मजदूरों को काम पर वापस लिया, थाने में हुआ राजीनामा
राजस्थान परमाणु बिजलीघर की कॉलोनी में ठेकेदार द्वारा महिला श्रमिकों को काम से निकालने का विरोध बढ़ा तो, ठेकेदार ने महिला श्रमिको को काम पर वापस लेने का लिखित आश्वासन दिया। दोनों पक्षों का थाने में राजीनामा हुआ। जहां ठेकेदार, सुपरवाइजर ने महिलाओं से माफी मांगी तो महिलाओं ने भी शिकायत वापस ले ली।
अणुशक्ति श्रमिक संघ अध्यक्ष जोतसिंह ने बताया कि देररात थाने में समझौता हो गया। अब दोनों महिला श्रमिक ऊदीबाई, भगवतीबाई को काम पर रखा जाएगा। साथ में आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दोनों महिलाओं को ठेकेदार ने काम से निकाल दिया था। इसके बाद सिविल आॅफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया था। ठेकेदार ने यह भी आश्वासन दिया है कि महिलाओं को नियमानुसार पूरा भुगतान दिया जाएगा।