पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पानी पी रहे मेहमानों दुकानदार के बीच मारपीट, दोनों ओर से 5 घायल

पानी पी रहे मेहमानों-दुकानदार के बीच मारपीट, दोनों ओर से 5 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में शुक्रवार रात रेस्टोरेंट पर पानी पीने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दाेनों पक्षों के 5 लोग गंभीर घायल हो गए।

कस्बे के जुल्मी रोड से शादी की निकासी निकल रही थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जुल्मी रोड पर ही सेंट्रल बैंक के पास रेस्टोरेंट की दुकान लगाने वाले दुकानदार की दुकान पर निकासी में मौजूद कुछ लोग पानी पीने के लिए गए तो मामूली कहासुनी के कारण दुकानदार व निकासी में शामिल लोगों के बीच धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई।

दुकान पर रखे समान हलवाई के काम में आने वाले पलटे व अन्य उपकरणों से मारपीट शुरू हो गई। इससे दुकानदार पक्ष के तीन जने व निकासी निकाल रहे लोगों में से दो लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी सुकेत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर मामले को काबू में किया व घायलों को उपचार के लिए सुकेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहा से उन्हें झालावाड़ रैफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार दुकानदार किशोर हलवाई ने दी रिपोर्ट में बताया कि सड़क पर निकासी निकाल रहे लोगो में से कुछ लोगों ने दुकान पर आकर बाहर रखी टंकी में से कुछ लोग शराब के नशे में पानी पी रहे थे। मना करने पर उन्होंने पानी की बॉटल मांगी। बॉटल के रुपए मांगने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में किशोर का भाई व भांजा आए तो उन्हें भी पीटा। उन्होंने दुकान पर रखे हलवाई के उपकरण व बैंचों से उन्होंने मारपीट की।

वहीं निकासी पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट में बताया कि दुकानदार किशोर व उसके साथियों ने पानी पीने के लिए मना कर दिया व गाली गलौच करने लगे व मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। निकासी में शामिल लोग भागकर बीच-बचाव के लिए दुकान पर गए तो वहां रखे पलटे व अन्य लोहे के उपकरण लेकर दुकानदार मारपीट करने आया। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट में दुकानदार पक्ष के किशोर टेलर, मुकेश टेलर व विनोद घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रायसिंह गुर्जर निवासी झलेर झालावाड़ व देवकरण गुर्जर सुकेत भी गंभीर घायल हो गए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का झालावाड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मारपीट में घायल दुकानदार

खबरें और भी हैं...