सुकेत में हाजी दादी अम्मा चिश्तिया का उर्स कल से
कस्बे में रामगंजमंडी रोड पर स्थित हाजी दादी अम्मा चिश्तिया की दरगाह पर प्रतिवर्ष की भांति 51वा उर्स 17 अप्रैल से शुरू होगा। उर्स कमेटी के सरपरस्त प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 17 अप्रैल को चादर शरीफ पेश की जाएगी। 18 व 19 अप्रैल को कव्वाली का प्रोग्राम होगा। पीपलोंन शरीफ से कव्वाल मोहम्मद हुसैन व चंचल नियाजी कव्वाली पेश करेंगे। उर्स कमेटी के सदर शरीफ खान व नायाब सदर भंवर सिंह पंवार ने बताया कि उर्स में आने वाले जायरीनों के लिए कमेटी ने उचित व्यवस्था की गई है।