गुर्जर गौड़ समाज के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
सुकेत| गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष विशाल शर्मा का कस्बे के समाजबंधुओं ने स्वागत किया। झालरापाटन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के विवाह सम्मेलन में भाग लेने जाते समय होली खूंट स्थित ब्राह्मण समाज के सचिव नवीन पुरोहित ने माला पहनाकर व सरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर घनश्याम गौतम, अशोक व्यास, नरेंद्र व्यास, राधेश्याम शर्मा, सुनील गौतम, प्रमोद शर्मा, रवि गौतम, नरेंद्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, गिरराज शर्मा, अनंत शर्मा, राजेश शर्मा, कपिल शर्मा, कमल शर्मा, प्रिशा पुरोहित मौजूद रहे।