पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने अभियान शुरू

मतदाता सूची में नाम जोड़ने अभियान शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा | फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 15 मई से शुरू हुआ, जो 20 जून तक चलेगा। इस दौरान 18 साल पूरा करने वाले युवाओं तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने, नाम में संशोधन तथा स्थानांतरण कराने का काम किया जा रहा है। इस अभियान में संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा।

जीपीएफ की समस्या का निराकरण करने शिविर 21 से

सुकमा | जीपीएफ से संबंधित कार्य शिविर का आयोजन 21-22 मई को कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में किया जाएगा। जीपीएफ क्रेडिट, डेबिट अनपोस्ट, डोरमेंट एंड फुल एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित रहने कहा गया है।

खबरें और भी हैं...