पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 नक्सली गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

7 नक्सली गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिंतागुफा पुलिस ने शनिवार को 7 नक्सलियों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए नक्सलियों में चिंतागुफा पटेल पारा निवासी कवासी हुर्रा, बड़ेकेड़वाल निवासी दुधी हांदा, मड़कम हुर्रा, पोड़ियाम सोना, कलमू हुंगा एवं गोगुंडा निवासी पोड़ियाम भीमा व पोड़ियाम देवा शामिल हैं। एसपी अभिषेक मीना ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली माओवादी संगठन में मिलिशिया व डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय थे। सभी नक्सली बीते साल नवंबर में पिड़मेल और डब्बाकोंटा के मध्य जंगलों में पुलिस गश्त पार्टी पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...