पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, लौटी फोर्स

एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, लौटी फोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस्टाराम के तुमीरपाड़ के जंगलों से विस्फोटक समेत अन्य बरामद सामाग्री।

भास्कर न्यूज|सुकमा

किस्टारम से लगभग 12 किमी दूर तुमीरपाड़ के जंगलों में शुक्रवार दोपहर नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन की एक कम्पनी के साथ लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की देर शाम डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों की टुकड़ियां सुरक्षित किस्टाराम लौट आईं। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि जवानों ने नक्सलियों के अस्थायी कैंप से एक एयर पिस्टल, दस पैकेट एयर गन बुलेट, चार टिफिन बम, बारह जिलेटिन रॉड, पांच सौ ग्राम ब्लैक पाउडर, तीन किलो यूरिया, बीस डेटोनेटर, पांच मीटर कोर्डेक्स वायर, एक एम्पलीफायर, दो बैटरी, दस मीटर इलेक्ट्रिक वायर, पांच कैमरा फ्लैश लाइट, तीन पिट्ठू बैग, दो मल्टीमीटर, स्केल, राइफल सिलिंग, तीर बम, भरमार बंदूक का बारुद, टेप, दवाइयां एवं नक्सली उपयोग की अन्य दैनिक उपयोग सामग्री जवानों ने बरामद की है।

खबरें और भी हैं...