पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुकमा क्षेत्र में अंधड़ बारिश से घरों की छत उड़ी, बुधवार को पानी बिजली आपूर्ति ठप

सुकमा क्षेत्र में अंधड़-बारिश से घरों की छत उड़ी, बुधवार को पानी-बिजली आपूर्ति ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा। कई जगह बिजली के पोल गिर गए जिससे 22 घंटे बिजली बाधित रही।

भास्कर न्यूज|सुकमा

जिला मुख्यालय और इससे लगे इलाकों में मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार तक चली तेज आंधी से सैकड़ों की संख्या में गरीबों के आशियाने उजड़ गए। इसके अलावा पिछले 22 घंटे से भी लोगों को अंधेर में रहना पड़ रहा है। तेज आंधी और बारिश के चलते केला, मक्का और आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक बुधवार रात में फिर से तेज अंधड़ व बारिश शुरू हो गई थी।

कुआकोंडा से सुकमा सबस्टेशन तक आई बिजली की 33 केवी लाइन पर गादीरास से सुकमा के बीच कई जगह पेड़, डंगाल गिरने से 10 से ज्यादा खंभे के बिजली के तार टूट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में बिजली के खंभे गिर गए हैं। इसको सुधार के लिए छिंदगढ़, दोरनापाल और कोंटा सब स्टेशन की पूरी टीम को सुकमा लाया गया है।

बिजली नहीं होने की वजह से बुधवार को नगर पालिका से पेयजल की सप्लाई ठप रही, पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर विधायक कवासी लखमा सुकमा के श्रीनगर, पावारास और नयापारा का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अंधड़ से उजड़े गरीबों के आशियाने और किसानों को हुए फसल के नुकसान पर उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही।

सुकमा। अंधड़ के चलते केले की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...