सुकमा | चिंतागुफा में बूबी ट्रैप ब्लास्ट की चपेट में
सुकमा | चिंतागुफा में बूबी ट्रैप ब्लास्ट की चपेट में आकर रविवार की शाम घायल हुए डीआरजी के जवान देवनाथ द्वार को सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया। एएसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि जवान की हालत खतरे से बाहर है। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। गौरतलब है कि रविवार की शाम लगभग 6 बजे चिंतागुफा थाने से डीआरजी जवानों की टुकड़ी सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान देवनाथ नक्सलियों के बूबी ट्रैप ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गया था। ब्लास्ट के बाद जवान को तुरंत चिंतागुफा कैंप लाया गया। यहां स्थित सीआरपीएफ के कैंप अस्पताल में जवान का प्राथमिक उपचार किया गया।
आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय
एएसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि सोमवार की सुबह सीआरपीएफ की 150 बटालियन और डीआरजी के जवानों की टुकड़ी सर्चिंग के लिए रवाना की गई थी। रविवार शाम को हुए ब्लास्ट वाली जगह से जवानों ने जिंदा आईईडी बरामद किया जिसे बाद में सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
चिंतागुफा में बूबी ट्रैप में ब्लास्ट घायल जवान रायपुर रेफर