पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्रकोंडा इलाके में एनकाउंटर में नक्सली ढेर, घायल साथियों को ले भागे

चित्रकोंडा इलाके में एनकाउंटर में नक्सली ढेर, घायल साथियों को ले भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा| पड़ोसी राज्य ओडिशा और आंध्रप्रदेश की सरहद पर गुरुवार सुबह मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में आंध्र की ग्रे-हाउंड्स व ओडिशा की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) फोर्स ने संयुक्‍त ऑपरेशन में नक्‍सलियों का अस्‍थायी कैंप धवस्‍त कर एक नक्सली हो मार गिराया। मारे गए नक्सली का शव, एसएलआर व थ्री नॉट थ्री राइफल समेत अन्य नक्सली सामाग्री जवानों ने मौके से बरामद किया है। शुक्रवार दोपहर मारे गए नक्सली का शव व बरामद हथियार मलकानगिरी लाया गया। बताया गया कि एनकाउंटर में बड़ी संख्‍या में नक्‍सलियों को गोली लगी है। अपने घायल साथियों को लेकर नक्‍सली मौके से भागने में कामयाब रहे।

इधर जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के तुमीरपाड़ के जंगलों में शनिवार दोपहर करीब दो घंटे चली मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने का दावा पुलिस ने किया है। एसपी अभिषेक मीणा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि किस्टाराम से शुक्रवार की अलसुबह डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों की अलग-अलग टुकड़ी सर्चिंग के लिए रवाना की गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तुमीरपाड़ के जंगलों में माओवादियों के मिलिट्री बटालियन नम्बर वन की एक कंपनी के साथ जवानों की भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ दोपहर एक बजे से तीन बजे तक लगभग दो घंटे तक चली।

खबरें और भी हैं...