ग्रामीण बोले- नक्सली समस्या को दूर करने हम भी देंगे साथ
केशकाल। सुकमा जिले के दोरनापाल में शहीद हुए जवान विक्रम यादव को श्रद्धांजलि देने सोमवार को विधायक संतराम नेताम और जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम शहीद जवान के गृहग्राम नीराछिंदली पहुंचे। इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, डिप्टी कमांडेंट एक्का ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान हर दिन बढ़ रही नक्सली वारदात को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों से कहा नक्सली समस्या को दूर करने अब इस लड़ाई में हम आपका साथ देंगे। शहीद जवान के परिजनों ने नक्सल समस्या को जड़ से दूर करने की मांग की। शहीद जवान अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसका 5 साल का एक बेटा व 11 साल की एक बेटी है। 47 वर्षीय विक्रम पिछले 17 सालों से पुलिस में सेवा दे रहा था।