104 से भी ले सकते हैं योजनाओं की जानकारी
समाज कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 104 से भी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस नंबर से स्वास्थ्यगत परामर्श, पुनर्वास सेवाएं एवं संसाधन, छात्रवृत्ति, शासकीय या निजी रोजगार की सुविधा, पेंशन, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा, वृद्धाश्रम, देखभाल केंद्र, स्वास्थ्य उपचार एवं परामर्श आदि की जानकारी एवं सुझाव 24 घंटे प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही योजना से मिलने वाली सुविधाएं व किसी भी परेशानी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अफसरों को ऑनलाइन पेंशन की जानकारी दी
सुकमा | जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कोषालय अधिकारी भारती कोर्राम कश्यप ने कार्यशाला आयोजित कर संवितरण अधिकारियों को पेंशन प्रकरण को आॅनलाइन बनाने की जानकारी दी। इस आॅनलाइन प्रक्रिया को आभार नाम दिया गया है। इस अवसर पर सभी आहरण एवं संवितरण के लिपिकों को आॅनलाइन पेंशन के संबंध में भी जानकारी दी गई।