पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लाटून नंबर 10 के सदस्य सहित 2 नक्सली आरोपी गिरफ्तार

प्लाटून नंबर 10 के सदस्य सहित 2 नक्सली आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर | जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ने में सफलता पाई है। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि मंगलवार को थाना बासागुड़ा से थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, उनि रंजीत प्रताप सिंह, उनि ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल के हमराह जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन, नक्सली आरोपियों-वारंटियों की पता तलाश के लिए तिमापुर, हिरापुर, पुतकेल की ओर रवाना हुए थे ।

इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर तिमापुर के जंगल से 2 नक्सली आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में कुंजाम अंदाम, हेमला लखमा शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ करने पर दोनों ने दिसंबर 2014 को बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार में 2 पुलिस कर्मियों पर कुल्हाड़ी व बंडा चाकू से वार कर 1 इंसास एवं 1 एके-47 रायफल लूट की घटना में शामिल होने की बात कही। इसके अलावा 13 मई 2018 को कोत्तागुड़ा के पास पुलिस पार्टी पर विस्फोट कर मुठभेड़ में शामिल होना बताया। पकड़े गए आरोपियों से डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, नक्सली साहित्य, पर्चा आदि जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि कुंजाम अंदा वर्तमान में प्लाटून नम्बर 10 का सदस्य है जो वर्ष 2017 में सुकमा जिला के बुरकापाल नक्सली हमले में सक्रिय रूप से शामिल था।

कोरर में श्रीमद् भागवत कथा 23 से

कोरर|
श्रीमद् भागवत कथा एवं एक कुंडीय यज्ञ का आयोजन राठी निवास में 23 मई से किया जाएगा। पहले दिन सुबह 8. 30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 मई को कपिल भगवान चरित्र, कपिल गीता एवं ध्रुव चरित्र, 25 जड़ भरत कथा एवं भक्त प्रहलाद चरित्र, 26 बलिवामन भगवान प्रसंग व कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 27 कृष्ण लीला गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग होगा।

खबरें और भी हैं...