नक्सलियों ने कंपनी के मुंशी समेत दो लोगों की हत्या की
सुकमा/बीजापुर | बीजापुर में सड़क निर्माण का विरोध कर रहे नक्सलियों ने बुधवार दोपहर पुल बना रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार वाहनों और मशीनों को अाग के हवाले कर दिया। फिर मौके पर मौजूद मुंशी बटोही पाल की हत्या कर दी। दूसरी तरफ सुकमा जिले की सरहद से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को जगदीश समरथ की गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सली मंगलवार दोपहर टेमरुमपाल पंचायत के कोटापल्ली गांव पहुंचे और मुंशी जगदीश समरथ को घर से उठाकर जंगल में ले गए और गला रेतकर हत्या कर दी।