1.30 करोड़ से बनने वाले पीएचसी भवन का शिलान्यास
मोरपा ग्राम पंचायत मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बन रहे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खण्डेलवाल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विद्याशंकर नंदवाना, विशिष्ट अतिथि सरपंच कृष्णा गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य अभय सिंह रहे।
कार्यक्रम में पीपल्दा विधायक नंदवाना ने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं क्षेत्र का विकास है लेकिन अब ग्रामीणों को भी विकास की परिभाषा बदलने की आवश्यकता है । इसके बाद पीएचईडी विभाग 19.74 लाख रुपए द्वारा नवनिर्मित आरओ वाटर प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
विधायक को गांव की समस्याएं भी बताई
गांववासियों द्वारा विधायक को गांव की समस्याएं भी बताई गई । इस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियो को निर्देशित किया। अंत मे 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नवीन पुलिया का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सतपाल सिंह मान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा,सहकारी अध्यक्ष रामचरण राठौर,पीपल्दा विधानसभा विस्तार बी.एल.भंडारी,ब्लाक सीएमएचओ डा. साहिबलाल मौजूद थे।
ग्रामीणों ने विधायक को बताई समस्याएं, मौके से ही अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
सुल्तानपुर .क्षेत्र के मोरपा मे लोकार्पण करते विधायक नंदवाना ।