वैष्णव बैरागी समाज की बैठक
सुल्तानपुर. कस्बे मे बैठक मे चर्चा करते वैष्णव समाज के लोग।
सुल्तानपुर | विजय हनुमान मंदिर परिसर मे रविवार को वैष्णव बैरागी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। तहसील प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश वैष्णव ने बताया कि बैठक मे 28 अप्रैल को खेड़ली महादीत मे होने वाले चतुर्थ वैष्णव बैरागी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे मे चर्चा हुई। साथ ही समाज के लोगो से बालिग जोड़ो का पंजीयन कराने की अपील की। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगो को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर सेवा निवृत्त तहसीलदार चन्द्र प्रकाश वैष्णव, जगदीश, रतनलाल शास्त्री, महेन्द्र, सीताराम, ओमप्रकाश मौजूद थे।