उन्नाव और कठुआ की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
सुल्तानपुर| उन्नाव और कठुआ में हुए अत्याचार के विरोध में रविवार रात कस्बेवासियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।
कस्बेवासियों द्वारा पुलिस थाने के गणेश मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए गांधी चौक परिसर पहुंचा। यहां सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बालिका के हाथों नायब तहसीलदार नईमुद्दीन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कानून को सख्ती से लागू करने व दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की गई।