सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
सुल्तानपुर. श्री धाकड़ विकास समिति के तत्वावधान में 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समिति कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष रामदयाल नागर की अध्यक्षता मे पैट्रोल पंप के पास आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप मे समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां संभलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या मे वर-वधुओं का सम्मेलन मे पंजीयन करवाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महामंत्री प्रवीण नागर, उपाध्यक्ष रमेश नागर, प्रेस प्रवक्ता राधाकिशन छापोलिया, महेश किशोरपुरा भी मौजूद थे।