सुल्तानपुर। पुलिस थाने के गणेश मंदिर के पास जरूरतमंदों की मदद को लेकर समाजसेवी संस्था दिल की हेल्पलाइन द्वारा संस्था सदस्य स्व. जयप्रकाश शर्मा की पुण्यस्मृति में चलाई जा रही मानवता की दीवार कार्यक्रम के तहत शनिवार को क्षेत्र के कचौलिया व मेहंदी गांव मे मानवता की दीवार द्वारा कच्ची बस्ती में गरीबों को घरों पर जाकर नए कपड़े बांटे गए। चंद्रशेखर शर्मा, गोपाल पारीक, हंसराज गोचर, शुभम् शर्मा व हेमंत शर्मा ने कहा कि इस मिशन के लिए रुपए-पैसे की जरूरत नहीं केवल ज्यादा से ज्यादा लोगों का सहयोग अपेक्षित है। जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए यहां के जागरूक नागरिकों ने एक अनूठी पहल की है। जरूरतमंदों को मदद करने और लोगों को इस पहल से जोड़ने के लिए मानवता की दीवार का आयोजन किया है। इस दीवार पर आप फालतू कपड़ा टांग सकते हैं, ताकि वो किसी जरूरतमंद गरीब के काम आ सके। सामान कुछ भी हो सकता है । जैसे जूते, कपड़े, प्लास्टिक के सामान, कंबल, रजाई, बिस्तर, कुर्सी आदि वह रख दे।