सुल्तानपुर। अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ तहसील दीगोद की बैठक राष्ट्रीय मंत्री हेमंत नागर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अभाधा युवा संघ रामावतार नागर व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष श्री धाकड़ विकास समिति तह. दीगोद रामदयाल नागर थे। इसमें अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ तहसील दीगोद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर महेश नागर किशोरपुरा को चुना गया। श्याम मोहन नागर सुल्तानपुर को महामंत्री, अखिलेश मालव को कोषाध्यक्ष, हरिशंकर नागर व विक्की नागर को उपाध्यक्ष को बनाया गया। इस अवसर पर राधाकिशन खेरुला, मायाराम मेहराना, विष्णु प्रेमपुरा, बालमुकुंद बाक्या, भवानी शंकर सुल्तानपुर, किशन गोपाल पड़ासलिया उपस्थित रहे।