पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरुकता अभियान के तहत नशा रोकथाम को लेकर भरवाएं संकल्प पत्र

जागरुकता अभियान के तहत नशा रोकथाम को लेकर भरवाएं संकल्प पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा व ताल्लुका विधिक सेवा समिति दीगोद अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कोडप के निर्देशानुसार चलाएं जा रहे। जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कचौलिया गांव की बिहारी बस्ती में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। इसमें पैनल एडवोकेट जितेंद्र शर्मा द्वारा धूम्रपान दुष्परिणामों के बारे मे विस्तार से बताते हुए रोकथाम मे सहयोग की अपील की। वहीं पीएलवी नमोनारायण व नरेश गोचर ने कोटपा एक्ट, पीड़ित प्रतिकर अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए जानकारी देते हुए बच्चों को सोशल मीडिया उपयोग करते समय सावधानी बरतने की बात कही। दूसरी ओर मेहंदी गांव में आयोजित जागरूकता शिविर मे पैनल एडवोकेट कौशल किशोर वैष्णव ने विधिक जानकारियां दी। वहीं पीएलवी हंसराज गोचर व मोनेश मालव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर 17 लोगों के नशा नहीं करने और धूम्रपान रोकने में सहयोग को लेकर संकल्प पत्र भी भरवाएं गए।

खबरें और भी हैं...