पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट प्रतियोगिता में सुल्तानपुर ने बिनायका को दी शिकस्त

क्रिकेट प्रतियोगिता में सुल्तानपुर ने बिनायका को दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशगंज. क्रिकेट के फाइनल में विजेता रही सुल्तानपुर की टीम को सम्मानित करते अतिथि।

गणेशगंज| ढीपरी कालीसिंध में 6 मई से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद परालिया थे। अध्यक्षता शिशु पाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि आई पीएल अध्यक्ष कौशल मीणा, मुकट मीणा गोणदी, नरेन्द्र मीणा गणेशगंज, रामेश्वर मीणा रामपुरिया, जितेन्द्र मीणा गोपालपुरा थे।

इस दौरान मुख्य अतिथि विनोद परालिया ने कहा कि खेल मैदान चरित्र निर्माण की पाठशाला है। खेल से भाईचारे की भावना बढ़ती है। जिसकी आज हमें अत्यन्त जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे शिशुपाल मीणा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में एक टीम की हार व एक टीम की जीत होती है। लेकिन हार से निराश नहीं होकर पूरी मेहनत के साथ खेल का अभ्यास करना चाहिए। एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। विशिष्ट अतिथि व आईपीएल के अध्यक्ष कौशल मीणा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से बालको का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा उभरकर सामने आती है। यहां पर मंगलवार को फाइनल मैच सुल्तानपुर व बिनायका के बीच में खेला गया। बिनायका ने टाँस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाद में सुल्तानपुर ने खेलते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया गया।

आईपीएल कमेटी द्वारा प्रथम विजेता टीम सुल्तानपुर को 21 हजार का नगद व ट्रॉफी देकर अतिथियों से सम्मान कराया गया। उप विजेता टीम बिनायका को 11 हजार व ट्रॉफी देकर अतिथियों से सम्मान कराया गया। आईपीएल के अध्यक्ष कौशल मीणा ने मंच से कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहने पर आभार व्यक्त किया।

सिटी स्पोर्ट्स

खबरें और भी हैं...