पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा कांग्रेस व किसानों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

युवा कांग्रेस व किसानों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहसुन खरीद की अवधि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडी गेट सुल्तानपुर पर प्रदर्शन कर विकास अधिकारी जेपी मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं व किसानों ने स्टेट हाइवे 70 पर मंडी गेट के सामने सड़क पर लहुसन फैला दिया। इससे पूर्व भानुप्रताप सिंह ने कहा कि किसान को उसका हक नहीं मिल जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। क्षेत्र में लहसुन की बंपर पैदावार करने में किसान अपने पास जमा पूंजी लगा चुके हैं। भाव नहीं मिलने व खरीद बंद करने से किसान आर्थिक नुकसान के साथ ही मानसिक पीड़ा में है। कुछ किसान तो फसलों के दाम देख सदमे से मर गए। इस ओर किसी का ध्यान नहीं। सभी को एकजुट होकर रहना होगा। संकल्प कर किसान विरोधी सरकार व प्रशासन के खिलाफ अपने हक के लिए आंदोलन करने के लिए भी तत्पर रहना होगा।

इससे पूर्व सभी कार्यकर्त्ता व किसान हनुमान मंदिर से रैली के रूप में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेट हाइवे 70 पर मंडी गेट के सामने पहुंचे, जहां भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में विकास अधिकारी जेपी मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद शुरू की थी। समय बढ़ाकर 30 जून तक करने की मांग की।

ग्राम सेवा सहकारी समिति से लिए गए ऋण में से 50 हजार माफ कर राहत देने की बात कही गई थी। आदेशों के अभाव में किसानों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। आगामी 5 दिनों में मांग पूर्ति नहीं होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। अन्नदाता और कांग्रेस की तरफ से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह, महावीर मीणा, समाज सेवी नवल मीणा, कालूलाल मेहरा, सरपंच द्वारकालाल मीणा, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मीण, लोकसभा महासचिव अजय प्रताप सिंह, लोकसभा मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, लोकसभा महासचिव शुभम शर्मा, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रदीप नामा, कमल मीणा, पूर्व सदर सादिक मंसूरी, चमन बख्श पठान, दुर्गाशंकर नागर, राजेश यादव, गिरिराज शर्मा, सीताराम मेघवाल, अबरार हकीमी, अ.कलाम पठान, महेन्द्रपाल मीणा, अखिलेश मालव, दयाकिशन नगर, नसरू पठान, रामबिलास मीणा, रोहित मीणा आदि मौजूद थे।

सुल्तानपुर. कस्बे में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...