सुल्तानपुर| पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा राजेंद्र मीणा व उमाशंकर आग्नेय के नेतृत्व में आमजन व नरेगा कर्मियों को शीतल पेय व शरबत पिलाकर आंदोलन को सफल बनाने की दुआ मांगी।
मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा मनरेगा संविदा कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के राजेंद्र मीणा, उमाशंकर आग्नेय, नाजिद खान,ओम शंकर,श्रीनाथ शर्मा,जगदीश गुप्ता, शीला दाधीच भी मौजूद थे। उधर, महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ द्वारा सोमवार को भी पंचायत समिति परिसर में धरना दिया। नवीन सोनी, चैतन्य प्रसाद नंदवाना, पवन खण्डेलवाल व तजेन्द्र मीणा ने बताया कि पंचायती राज विभाग भर्ती 2013 में संविदा कार्मिकों को दिए जाने वाला बोनस अंक के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय में दायर एसएलपी में निर्णय 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं संविदा कार्मिकों के पक्ष में हो चुका है। इससे भर्ती के समय स्वीकृत अधीनस्थ सेवा के 4319 पदों को वित्त विभाग अब नियमित भर्ती नहीं करते हुए संविदा पर यथावत रखने के लिए विचार कर रहा है। ऐसी स्थिति में संविदा कार्मिक नियमित होने से वंचित रह जाएंगें। इस फैसले से कार्यरत संविदा कर्मियों के साथ अन्याय होगा। जबकि कनिष्ठ लिपिक भर्ती को यथावत रखने के लिए पत्रावली प्रस्तुत की गई है। 2013 में निकाली गई भर्ती के संपूर्ण पद में से शेष रहे।
सुल्तानपुर. मनरेगा कर्मियों को शरबत पिलाते मंत्रालयिक कर्मचारी।