पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर घर जाकर गरीबों को बांटी चरणपादुका

घर घर जाकर गरीबों को बांटी चरणपादुका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर। कस्बे मे पुलिस थाने के गणेश मंदिर पर समाजसेवी संस्था दिल की हेल्पलाइन द्वारा भीषण गर्मी मे गरीबो को तपन कम करने को लेकर चलाएं गए चरणपादुका वितरण अभियान के तहत रविवार को संस्था सदस्यों द्वारा सक्रिय सदस्य चैतन्य प्रसाद नंदवाना के नेतृत्व मे अलग अलग गांवों की तीन कच्ची बस्तियों मे जाकर जरूरतमंदों को घर जाकर राहत पहुंचाई।

संस्था सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को खेड़लीतंवरान गांव की भोपा बस्ती जाकर वहां कुल 38 जोड़ी चरणपादुका वितरित की गई। इस मौके पर संस्था के हंसराज गोचर, मोनेश मालव व जितेन्द्र शर्मा के साथ हनुमान मेरोठा द्वारा सहयोग किया गया।

खबरें और भी हैं...