पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने कोटा श्योपुर राजमार्ग पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

किसानों ने कोटा-श्योपुर राजमार्ग पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में घोषणा के आखिरकार 28 दिन बाद बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद शुरू हुई। शुक्रवार को खरीद केंद्र पर लहसुन खरीद सुबह 10 बजे चालू होनी थी लेकिन समय पर खरीद चालू नहीं होने से खरीद केन्द्र पर पहुंचे किसान परेशान हुए। कस्बे में चल रहे लहसुन खरीद शुक्रवार को एक बार फिर अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। यहां माल का उठाव नहीं होने के चलते शुक्रवार को लहसुन खरीद बंद हो गई । इससे केंद्र पर लहसुन लेकर पहुंचे किसान नाराज हो गए। नाराज किसानों ने प्रशासन को सूचना दी लेकिन काफी देर तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली।

आक्रोशित किसानों ने कृषि मंडी के मुख्य द्वार पर ही कोटा श्योपुर राजमार्ग 70 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक किसानों ने स्टेट हाइवे को अवरुद्ध रखा। किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य यशवंत चौधरी, युवा कांग्रेस पीपल्दा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मीणा, रवि शर्मा, रामविलास मीणा, सरपंच मोइनुद्दीन, शुभम् शर्मा, पूर्व सरपंच दीपक मेघवाल, चमन बक्श पठान, भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता भी आ गए और लहसुन खरीद केंद्र पर पुनः तुलाई शुरू करने की मांग को लेकर स्टेट हाइवे 70 कोटा श्योपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

किसानों ने सड़क पर बीचों बीच धरना देकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से समझाइश का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। सुल्तानपुर थानाधिकारी देवेश भारद्वाज व दीगोद तहसीलदार जगमोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से समझाइश की और जाम खुलवाया। किसी भी समस्या का समाधान जाम से संभव नहीं है। समस्या पर चर्चा कर ही उसका हल निकाला जा सकता है। निर्धारित तारीख के अनुसार दो दर्जन किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर लहसुन तुलवाई करवाने पहुंचे। लेकिन यहां तोल केंद्र पर लहसुन खरीद बंद करने की बात कही। आक्रोशित किसानोंं ने आक्रोशित किसानों ने लहसुन को सड़क पर बिखेर कर यहां किसानो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी व्यक्त की।

सुल्तानपुर. कस्बे मे स्टेट हाइवे 70 पर बैठकर किसानों ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया और वाहनों की आवाजाही रोके रखी।

सुल्तानपुर . कस्बे मे स्टेट हाईवे 70 को जाम लगाते क्षेत्रीय किसान।

खबरें और भी हैं...