पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैडर रिव्यू की मांग को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सुल्तानपुर व सांगोद में किया कार्य बहिष्कार

कैडर रिव्यू की मांग को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सुल्तानपुर व सांगोद में किया कार्य बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा ब्लाक अध्यक्ष नवल मालव के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम तारामति वैष्णव व विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपकर कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय नहीं मिलने पर क्षुब्ध होकर सामूहिक हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा मनरेगा संविदा कर्मियों के आंदोलन के समर्थन देने की भी घोषणा की। इस मौके पर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के राजेंद्र मीणा, उमाशंकर आग्नेय नाजिद खान,ओम शंकर,श्रीनाथ शर्मा,जगदीश गुप्ता,शीला दाधीच समेत कई मौजूद थे। उधर, महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ द्वारा शुक्रवार को 19 में दिन पंचायत समिति परिसर में धरना दिया। शुक्रवार को संविदा कार्मिकों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर बाड़मेर जिले के डबोई ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक ओमाराम भील के हृ़दयाघात से मृत्यु होने पर श्रद्धांजलि दी। नरेगा कार्मिक संघ संरक्षक चैतन्य प्रसाद नंदवाना ने बताया कि संविदा कर्मियों को स्थाई नहीं करने संबंधित ग्राम विकास एवं पंचायतीराज मंत्री के बयान के बाद बाड़मेर जिले की डबोई ग्राम पंचायत मे संविदा पर कार्यरत ओमाराम भील की मृत्यु हो गई थी। इस पर शुक्रवार को सभी कार्मिकों 19 वें दिन धरने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गजेंद्र मीणा चंद्रप्रकाश जितेंद्र शर्मा राम सिंह लोकेश हरी सत्यनारायण पप्पू लाल मौजूद थे।

सांगोद। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को रैली के साथ एसडीएम कार्यालय तक कूच करके ज्ञापन दिया तथा शुक्रवार 18 मई से मनरेगा योजना संबंधित सभी कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक उपाध्यक्ष,ब्लॉक कोषाध्यक्ष सहित कई कर्मचारी शुक्रवार को एकत्रित हुए तथा अपनी वाजिब मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर विभाग स्तर पर शासन की रीढ़ के रूप में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी एवं वर्षों से संविदा का दंश झेल रहे मनरेगा कर्मचारी पंचायती राज की सभी योजनाओं एवं अल्प वेतनभोगी कार्मिक न्याय से वंचित हंै। 18 मई को ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति के आव्हान पर सांगोद एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सुल्तानपुर . पंचायत समिति में विकास अधिकारी को ज्ञापन देते एलडीसी।

सुल्तानपुर . उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन देते नरेगा कर्मी।

खबरें और भी हैं...